फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम से निकले युवक पर हमला, बाल बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिम से निकले युवक पर हमला, बचा
विज्ञापन

गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में जिम से लौट रहे युवक पर दो नकाबपोश युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पीड़ित पर दो गोलियां चलाईं, जिसमें वह बाल बाल बचा। पूरे घटनाक्रम के वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विष्णु कॉलोनी निवासी विजय कोहली शुक्रवार को जिम से निकल दोस्त के साथ अंडे खाने के लिए रेहड़ी के पास बैठा हुआ था। इस दौरान दो नकाबपोश युवक पहुंचे। उनमें से एक युवक ने विजय पर पिस्तौल तान दी और फायर किया। गनीमत रही कि गोली पिस्तौल में फंसी रह गई। वह जान बचाने के लिए भागा तो आरोपियों ने दूसरा फायर कर दिया। जांच अधिकारी जय प्रकाश के मुताबिक, अरुण नामक युवक को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें