फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े गोली चलने से बाजार में दहशत का माहौल 21-02-19

विज्ञापन
विज्ञापन
गुुरुग्राम। सदर बाजार के अग्रवाल धर्मशाला चौक पर दिन दहाड़े हुई हत्या के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। इस मामले में परिजनों ने सुखबीर की दूसरी पत्नी के भाई चमन पर हत्या का संदेह जाहिर किया है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद से चमन भी फरार है। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी क्राइम युनिटों को भी इस बात के संकेत मिले है कि वारदात के पीछे किसी करीबी का हाथ है। जिससे इस बात का पता था कि वह दो बजे से तीन बजे के बीच रेमंड में अपने कपड़े के लिए जाएगा। सीसीटीवी फुटेज में शूटर आस-पास के इलाके में टहलते हुए देखे गए थे। पुलिस इलेक्ट्रोनिक सर्विलांस के माध्यम से भी बदमाशों का पता कर रही है।
----
दो शादी करना हत्या का कारण तो नहीं:
सुखबीर खटाना ने दो शादी कर रखी थी। पहली पत्नी से उनके तीन बच्चे हैं और दूसरी पत्नी से एक बच्चा है। बड़े भाई की मौत के बाद भाभी के साथ शादी करा दी गई थी। कुछ दिनों बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली थी। जिस लड़की से उसने दूरी शादी की थी, उसका भाई चमन तभी से सुखबीर से नाराज था।
विज्ञापन

----
15 साल पहले बने थे मार्केट कमेटी के उप प्रधान
सुखबीर उर्फ सुक्खी 31 जुलाई 2007 से 16 नवंबर 2009 तक सोहना मार्केट कमेटी के उप प्रधान रहे थे। तब से लोग उन्हें चेयरमैन के नाम से ही संबोधित करते थे। इस बार हुए सोहना नगर परिषद के चुनाव में सुखबीर वार्ड-2 से पार्षद पद के लिए चुनाव भी लड़े थे, लेकिन हार गए थे।
-----
चेयरमैन की हत्या की सूचना मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लगा तांता
चेयरमैन की हत्या की सूचना के बाद गांव वालों व क्षेत्र वालों को आरवी अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक आने का तांता लगा हुआ था। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें