फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News : तनाव मुक्ति का सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या

Thu, 01 Sep 2022 06:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

Gurugram News : मृतक के परिवार में पत्नी और 5 वर्षीय बेटा है जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।पत्नी की ओर से थाना सेक्टर-9ए में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जिसमें आफिस के कुछ लोगों को ही आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तनाव से निपटने का सॉफ्टवेयर बनाने वाली एक हेल्थकेयर कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर ने अपने ही कार्यालय के कुछ कर्मचारियों की मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर मंगलवार को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिवार में पत्नी और 5 वर्षीय बेटा है जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पत्नी की ओर से थाना सेक्टर-9ए में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जिसमें आफिस के कुछ लोगों को ही आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। पुलिस ने मौके से पांच पेज का एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

रवि नगर की गली नंबर-1 की रहने वाली पूजा मोहर की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि उनकी शादी 10 साल पहले अमित कुमार से हुई थी। करीब डेढ़ महीने पहले उनके पति ने पुरानी कंपनी छोड़ कर नई फार्मा कंपनी ऑप्टम ज्वाइन की थी। 30 अगस्त की सुबह उनके पास कंपनी कार्यालय से फोन आया, जिसमें कहा गया कि अमित कुमार का ऑफिस में मैसेज आया है कि वह आत्महत्या कर रहे हैं।
विज्ञापन


आप जाकर चेक कर लें कि सब कुछ ठीक तो है। इसके बाद जब ऊपर जाकर देखा तो अमित कुमार चुनरी से फंदा लगाकर पंखे से लटके हुए थे। पूजा मोहर के मुताबिक अमित के मोबाइल में कुछ लोगों को आत्महत्या करने से पहले मैसेज भेजे गए हैं। पुलिस ने इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बच्चे के भविष्य के लिए बदली थी कंपनी
अमित कुमार की पत्नी पूजा ने बताया कि उनकी शादी को 10 साल हो गए हैं और पति पुरानी कंपनी में पिछले 13 साल से काम कर रहे थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। डेढ़ महीने पहले बेटे को अच्छी परवरिश देने और अच्छे स्कूल में पढ़ाने के मकसद से बड़ी कंपनी ज्वाइन की। क्या पता था कि जिस कंपनी में नौकरी करने जा रहे हैं ,वही उनकी जान लेने का सबब बन जाएगी। 5 साल का बेटा बार-बार अपने पापा के जूतों की तरफ देखकर कह रहा है कि पापा कहां हैं, कब आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें