फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखा: पहले इंस्टाग्राम पर जाल बिछाकर फंसाया फिर पिता-बेटी की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के नाम पर ठगे लाखों

Mon, 29 Aug 2022 11:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बादशाहपुर।

सार

भोंडसी थाना प्रभारी देवेंद्र मान ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक ने युवती और उसके पिता की आपत्तिजनक फोटो हासिल कर ली। फोटो वायरल करने की धमकी देकर 2.50 लाख रुपये ठग लिए। युवती की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे में गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान धारूहेड़ा निवासी गोविंद के रूप में हुई है। मारुति कुंज निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब छह महीने पहले उसकी दोस्ती गोविंद नामक युवक से इंस्टाग्राम पर हुई थी। कुछ दिन पहले आरोपी ने युवती को उसके पिता की आपत्तिजनक फोटो दिखाई और उसको वायरल करने की धमकी देने लगा।

पिता की आपत्तिजनक फोटो वायरल की धमकी देकर आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक फोटो भी ले ली। इसके बाद आरोपी ने युवती और उसके पिता की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के नाम पर पैसे देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को आरोपी उससे 2.50 लाख रुपये ले गया।
विज्ञापन


गुरुग्राम से आरोपी गिरफ्तार
पैसे देने की बात जैसे ही पिता को पता चली तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दी। भोंडसी थाना प्रभारी देवेंद्र मान ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन का रिमांड लिया गया है। इस दौरान आरोपी से इस बात की जानकारी ली जाएगी कि उसने अब तक इस तरह से और कितने लोगों को ठगा है। जल्द ही पैसों की बरामदगी भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें