फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान से आने वाले पत्थरों पर प्रशासन की नजर, नौरंगपुर के 38 यूनिट पर आने वाले माल की होगी सघन जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में अवैध खनन हुआ तो उसके लिए दो विभाग जिम्मेदार होंगे। जिला प्रशासन की राजस्थान से आने वाले पत्थरों पर नजर है। उपायुक्त ने खनन विभाग और आरटीए के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह आपस में समन्वय कर अवैध खनन पर काबू करें।
विज्ञापन

पत्थर तोड़ने के लिए नौरंगपुर में क्रशर जोन बनाया गया है। यहां पर 38 यूनिट पर आने वाले माल की सघन जांच की जाएगी। राजस्थान से पहुंचने वाले डंपर पूरी तरह से ओवर लोड होते हैं। ऐसे में खनन विभाग रोजाना उनका इंट्री रजिस्टर की जांच करेगा। लापरवाह पाये जाने वाले क्रशर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करे।
क्रशर जोन के रजिस्ट्रर देखकर करें जुर्माना
उपायुक्त निशांत यादव ने बैठक के दौरान कहा कि खनन विभाग की टीम पहले दो जिलों में काम करती थी। डीएसपी सुरेन्द्र सिंह की हत्या के बाद नूंह में अलग से अधिकारियों की टीम तैनात की गई है। ऐसे में विभाग के पास काम कम हो गया है। वह नौरंगपुर के 38 यूनिट पर नजर रखे। हर दिन रजिस्टर की जांच हो और लापरवाही पाये जाने पर उन पर जुर्माना करें।
विज्ञापन

वर्जन
खनन विभाग और आरटीए को संयुक्त रूप से अवैध खनन रोकने का जिम्मा दिया गया है। दोनों विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से टास्क चलाने का जिम्मा सौंपा गया है। इसका असर अवैध खनन पर दिखेगा।
विज्ञापन

निशांत यादव , उपायुक्त, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें