फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल से है मेरी मां के अवैध संबंध: आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो बेरहमी से पीटा, मासूम ने खिड़की से देखा मंजर

Thu, 18 Aug 2022 11:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी उसकी मां ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने खिड़की से अंदर झांका तो दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे। इसके बाद वह खिड़की पर जोर से हाथ मारकर पार्क में खेलने चला गया। बच्चे के मुताबिक दोनों को वह पहले भी आपत्तिजनक स्थिति में देख चुका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिनगर खांडसा रोड निवासी एक महिला द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही 12 साल के बच्चे की बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। बच्चे ने अपनी मां व उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद महिला व उसके प्रेमी ने मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। बच्चा दोनों के चंगुल से किसी तरह बचकर खांडसा मंडी पहुंचा। यहां उसकी एक व्यक्ति ने मदद की। शिकायत के आधार पर सेक्टर-37 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


वहीं, पीड़ित बच्चे को फिलहाल बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने बच्चे के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है। मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिला अंतर्गत लागूपुर गांव निवासी बच्चे ने सेक्टर-37 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां के साथ हरिनगर खांडसा रोड पर रहता है। उसकी मां एक कंपनी में चाय बनाने का काम करती है जबकि पिता व दो भाई बहन गांव में रहते हैं। पहले पूरा परिवार गुरुग्राम में ही रहता था लेकिन बाद में पिता व उसके भाई-बहन गांव चले गए। बच्चे ने बताया कि उसकी मां के पड़ोस में ही रहने वाले विशाल नामक युवक से नाजायज संबंध हैं। 15 अगस्त को वह अपने घर पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था।

बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी उसकी मां ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने खिड़की से अंदर झांका तो दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे। इसके बाद वह खिड़की पर जोर से हाथ मारकर पार्क में खेलने चला गया। बच्चे के मुताबिक दोनों को वह पहले भी आपत्तिजनक स्थिति में देख चुका है। इसका विरोध भी किया लेकिन दोनों नहीं माने। कुछ देर बाद आरोपी विशाल पार्क में पहुंचा और बच्चे को जबरन घर लेकर गया। इस दौरान उसने उसकी मां को फोन पर कहा कि छलनी व तवा इत्यादि गर्म करके रखना। घर ले जाकर विशाल ने गर्म छलनी से उसकी पिटाई की जिससे उसका पैर व मुंह जल गया जबकि उसकी मां वहीं खड़ी होकर सबकुछ चुपचाप देखती रही।
विज्ञापन


प्रेमी के बाद मां ने भी की पिटाई
इसके बाद मां ने भी बेलन से अपने बच्चे की पिटाई की। दोनों ने बच्चे को कहा कि इसके पैर काटकर ट्रेन की पटरी पर छोड़ देंगे जिससे यह मर जाएगा। पीड़ित बच्चा किसी तरह से दोनों के चंगुल से बचकर खांडसा मंडी पहुंचा, जहां उसने कृष्णकांत नामक एक व्यक्ति को सारी बात बताई। इसके बाद उस आदमी ने पुलिस को शिकायत दिलवाई और बच्चे को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

बच्चे की बेरहमी से पिटाई के मामले में आरोपी महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। - इंस्पेक्टर देवेंद्र, थाना प्रभारी सेक्टर-37

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें