फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह::::घर में घुसकर किया हमला, सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर किया हमला, सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। थाना क्षेत्र के फलेंडी गांव में पुरानी रंजिश के कारण बीते शनिवार को घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में तीन-चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सात नामजद के विरुद्ध केस दर्ज किया है। जमशेद पुत्र फजरु निवासी फलेंडी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हकमुद्दीन, जाहुल व रब्बा पुत्रान सुल्तान, कपूरा पुत्र इशाक, अकबर व समसु पुत्रान मजीदा, अजरुद्दीन पुत्र कपूरा निवासी फलेंडी से पुरानी रंजिश चली आ रही है। बीते शनिवार की शाम को सभी आरोपी रात के समय लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए और आते ही हमला कर दिया। जिसमें पत्नी, भतीजी अंजुमन व भतीजे आकिब और मेरे गहरी चोटें आईं हैं। जांच अधिकारी दयाचंद ने बताया कि शिकायत के आधार पर सात नामजद के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें