मानेसर। स्वास्थ्य केंद्र में एचआईवी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष नुक्कड़ और लोक नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को एचआईवी से बचाव के सही उपायों और सावधानियों के बारे में जागरूक करना था। कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय और सरल संवादों के जरिये दर्शकों का ध्यान खींचा। उन्होंने नाटक के माध्यम से बीमारी फैलने के मुख्य कारणों, इससे बचने के तरीकों और समाज में फैली गलतफहमियों व अफवाहों पर प्रकाश डाला। कलाकारों ने संदेश दिया कि एचआईवी को लेकर डरने के बजाय सही जानकारी और सावधानी रखना ही सबसे बड़ा बचाव है। संवाद