फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीवर के अवैध कनेक्शनों पर कसा जाएगा शिकंजा, कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए समन्वय समिति की बैठक में सड़कों की मरम्मत के लिए त्वरित कार्यवाही करने का फैसला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सीवर के अवैध कनेक्शनों पर गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) शिकंजा कसने जा रहा है। इसके लिए कमेटी गठित की गई है। इसके साथ ही सड़कों की मरम्मत पर त्वरित कार्यवाही करने का फैसला लिया गया है। बृहस्पतिवार को जीएमडीए की समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें शहर के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में तय किया गया कि शहर में गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) बस सेवाओं को संचालित करने के लिए धन उपलब्ध करा रहे हैं। हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास कॉरपोरेशन से 10 फीसदी परिचालन लागत वहन करने के लिए कहा जा सकता है। इन बसों का उपयोग करने वाले एक बड़े यात्री आधार औद्योगिक क्षेत्र में आते-जाते हैं। मानेसर में 55 एमएलडी केंद्रीयकृत ट्रीटमेंट प्लांट के लिए बकाया भुगतान में तेजी लाने का मामला भी उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सेक्टर डिवाइडिंग रोड 75-75ए पर मास्टर सीवर लाइन के क्षेत्र में आने वाले बिजली के खंभों को हटाने और सर्दन पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभों को स्थानांतरित करने के लिए बिजली विभाग से तेजी लाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें