अमर उजाला ब्यूरो
एचएसपीसीबी की टीम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के अवैध भंडारण और वितरण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, विक्रेताओं और भंडारण स्थलों की जांच की। कार्रवाई के दौरान एजेंसी में 335 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई है। इस अभियान में बोर्ड के एईई कामेश और जेई राघवेंद्र सिंह शामिल रहे। अधिकारियों ने जब्त की गई प्लास्टिक सामग्री को निस्तारण के लिए एम/एस जेबीएम एनवायरो वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट, ताजपुर, मुरथल (सोनीपत) भेज दिया। बोर्ड की इस कार्रवाई का उद्देश्य प्रतिबंधित प्लास्टिक की आपूर्ति और इस्तेमाल पर रोक लगाना तथा पर्यावरण संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।