फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कोर्ट ने धोखाधड़ी में राहत देने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। करीब 9.64 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने आरोपी विजय कुमार शर्मा को राहत देने से इन्कार कर दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. गगन गीत कौर की अदालत ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। पीड़ित की शिकायत पर उद्योग विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि विजय कुमार वरिष्ठ नागरिक हैं और कैंसर से पीड़ित हैं। उनकी सर्जरी होनी है। वकील ने यह भी कहा कि आरोपी कंपनी के रोजमर्रा के प्रबंधन और बैंक खातों के संचालन में शामिल नहीं थे। उन्होंने केवल मुख्य आरोपी संजय सिन्हा और अन्य लोगों के बीच मुलाकात कराई थी। अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि आरोपी लोगों को कंपनी में निवेश के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। नोटिस मिलने के बावजूद वह जांच में शामिल नहीं हुए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद राहत देने से इन्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें