फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कोर्ट ने एनिग्मा सोसाइटी की बिजली कटौती रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिवाली से पहले इंडियाबुल्स एनिग्मा सोसाइटी के निवासियों पर बिजली काटे जाने का खतरा मंडरा रहा था। सोमवार को जिला न्यायालय के आदेश से यह खतरा टल गया। बिजली निगम ने सोसाइटी के 50.33 लाख रुपये के पुराने विवादित बिल पर बिजली आपूर्ति काटने का निर्णय लिया था। 31 अक्तूबर को इस कारण करीब 3 घंटे बिजली बाधित भी रही थी। निवासियों के अनुसार, यह विवादित राशि तब की है जब प्रबंधन एसोसिएशन को हस्तांतरित नहीं हुआ था। एनिग्मा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने गुरुग्राम की सिविल अदालत में याचिका दायर की। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की अदालत ने डीएचबीवीएन को निर्देश दिया। अदालत ने 50,33,124.02 रुपये की विवादित बकाया राशि के आधार पर बिजली आपूर्ति न काटने का आदेश दिया। अदालत ने माना कि बिजली मानव जीवन के लिए अनिवार्य सुविधा है। पुराने बकाये के कारण बिजली बाधित होने से निवासियों को कठिनाई हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें