फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जीयू में मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ की काउंसलिंग कल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय (जीयू) की ओर से मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ (एमपीएच) कार्यक्रम में 20 रिक्त सीटों के लिए काउंसलिंग का आयोजन 27 अगस्त को किया जाएगा। यह काउंसलिंग सेक्टर-51 स्थित कैंपस में पब्लिक हेल्थ विभाग में संपन्न होगी। संबंधित अभ्यर्थियों को 27 अगस्त को सुबह 9:30 बजे विभाग में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। यह अवसर उन इच्छुक छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और पहले प्रवेश नहीं ले पाए थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें