फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गाय के गोबर से बने पेंट से होगी परिषदीय स्कूलों में रंगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जनपद के चारों ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों को अब गाय के गोबर से बने पेंट से रंगा जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि सरकारी स्कूलों की रंगाई-पुतलाई गोबर से बने नेचुरल पेंट से कराई जाएगी। हर साल स्कूलों में कार्य कराने के लिए शासन की ओर से कंपोजिट ग्रांट छात्र संख्या के हिसाब से जारी किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस जैविक पेंट का ज्यादा से ज्यादा उपयोग होना चाहिए। यह पेंट पर्यावरण के लिए अच्छा है, इसमें कोई रसायन नहीं होता और यह दीवारों को पारंपरिक देसी रूप देता है। इसके अलावा, यह पेंट पारंपरिक पेंट के मुकाबले सस्ता है और इससे ऊर्जा की बचत भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें