फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अनजान व्यक्ति के बारे में नहीं बता सका तो युवक के साथ की मारपीट

Wed, 16 Aug 2023 08:03 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
अनजान व्यक्ति के बारे में नहीं बता सका तो युवक के साथ की मारपीट
विज्ञापन

-कूलर ठीक करने जा रहा था पीड़ित

संवाद न्यूज एजेंसी

पटौदी। गांव ततारपुर में बीते शुक्रवार को कूलर ठीक करने के लिए जा रहा युवक मोटरसाइकिल पर गए अनजान व्यक्ति के बारे में नहीं बता पाया तो उसके साथ तीन-चार लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़ित ने एक घर में छुपकर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने परिजनों के साथ भी मारपीट की। पीड़ित की शिकातय पर बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ततारपुर निवासी रितेश ने बताया कि वह बीते शुक्रवार को धर्मेंद्र के घर पर कूलर ठीक करने के लिए गया था। जब वह वहां पर पहुंचा तो उसके सामने से मोटरसाइकिल निकलकर गई थी। गांव के ही रहने वाला अशोक शराब के नशे में पीड़ित से मोटरसाइकिल के बारे में पूछने लगा। उसने मना कर दिया तो वह उसे गाली देते हुए अपने बेटे व भाई को बुला लिया। वह उनसे बचकर धर्मेंद्र के घर में घुस गया और सूचना परिजनों को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर उसके चाचा, पिता व उसका भाई आ गए। जब वह धर्मेंद्र के घर से बाहर निकला तो उस पर तेज धार धार हथियार से हमला कर दिया। परिजनों ने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद गांव के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें