फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कफ सिरप का जखीरा पकड़ा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित दवाइयों की 12 पेटी बरामद, 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। पुन्हाना पुलिस ने अपराध शाखा पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने 12 पेटियों में रखी प्रतिबंधित दवाओं की करीब 1395 शीशी बरामद की है, वहीं एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय सिटी चौकी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित कफ सिरप का बड़ा जखीरा पकड़ा है, चौकी के समीप स्थित गांव पटाकपूर से लगभग बारह पेटी (1395 शीशी) बरामद की है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इन प्रतिबंधित दवाइयों के मुख्य ठिकाने का पता लगाया जाएगा तथा अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि सीआईए पुन्हाना व सिटी चौकी पुलिस टीम ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर गांव पटाकपुर में एक घर के समीप दबिश दी तो प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरिफ पुत्र इलियास निवासी नीमखेड़ा के रूप में हुई।
फोटो:बरामद प्रतिबंधित दवाइयों की शीशी व आरोपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें