फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: देसी कपास बोने वालों को मिलेगा तीन हजार रुपये का अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में देसी कपास की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को 3000 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए 20 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। कृषि विभाग के उप निदेशक विरेंद्र देव आर्य ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की ओर से इस चलाई जा रही इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए किसानों को ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। इससे देसी कपास की खेती से फसलों में विविधता बढ़ेगी और कीटों से होने वाले नुकसान की संभावना भी कम होगी। किसान योजना संबंधी अधिक जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते हैं या विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर जा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें