फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-72 में अवैध निर्माणों के खिलाफ निगम की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-72 में अवैध निर्माणों के खिलाफ निगम की कार्रवाई
विज्ञापन

- दो भवनों व दो निर्माणों को तोड़ा और दो भवनों को किया सील
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के जोन-4 क्षेत्र की इनफोर्समेंट टीम ने शुक्रवार को सेक्टर-72 में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। दो भवनों व दो डीपीसी स्तर के निर्माणों को तोड़ने के साथ ही दो भवनों को सील भी किया गया।
विज्ञापन

सहायक अभियंता कृष्ण कुमार, कनिष्ठ अभियंता अंकित कपूर व प्रदीप शर्मा की टीम जेसीबी व पुलिसबल लेकर सेक्टर-72 में पहुंची। यहां पर टीम ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो निर्माणाधीन भवनों और दो डीपीसी स्तर के निर्माणों को तोड़ा। इसके अलावा दो भवनों को सील करने की कार्रवाई भी टीम द्वारा की गई। कार्रवाई के दौरान संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार टीम के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए थे। निगमायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने सभी संयुक्त आयुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध निर्माण और निगम भूमि पर कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करें। निगम जमीनों को कब्जों से मुक्त करवाकर उन्हें सुरक्षित किया जाए, ताकि दोबारा से कब्जा ना हो सके।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें