फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़कों को धूल मुक्त बनाने पर निगम का जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
- निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कार्यकारी अभियंताओं को अपने क्षेत्रों की सड़कों का निरीक्षण करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर में वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी की है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को धूल मुक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने मंगलवार को एक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर की सड़कों पर मौजूद गड्ढों की मरम्मत हर हाल में 72 घंटे के भीतर कराई जाए, ताकि धूल उड़ने के स्रोतों को समाप्त किया जा सके। क्षतिग्रस्त सड़कें और अव्यवस्थित फुटपाथ धूल फैलने के प्रमुख स्रोत हैं। सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण कर कमियां दूर करें। कार्यकारी अभियंता वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) मानकों के अनुसार सड़कों की स्थिति प्रमाणित करेंगे। धूल प्रदूषण के लिए डस्ट हॉटस्पॉट एक्शन प्लान भी बनेगा। निगमायुक्त ने गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) और नागरिकों की भागीदारी से डीप क्लीनिंग अभियान चलाने को कहा। बिल्डरों और एनजीओ को सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपने पर भी विचार होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें