फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 48 केंद्रों पर लगेगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सार्वजनिक स्थानों पर वैक्सीन सर्टिफिकेट की अनिवार्यता के बाद टीकाकरण के प्रति लोगों का रुझान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक स्तर पर टीकाकरण कार्यक्रम चला दिया है। मेगा वैक्सीनेशन अभियान के तहत लोगों को दूसरी डोज के साथ ही पहली डोज भी लगाई जा रही है। बुधवार को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में 48 केंद्रों पर कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। इनमें 41 पर कोविशिल्ड की पहली व दूसरी और पांच केन्द्रों पर कोवाक्सिन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। सेक्टर-31 स्थित पॉलिक्लीनिक में स्पूतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। कोवाक्सिन के लिए बनाए गए पांचों केंद्रों पर दूसरी डोज के लिए दो-दो सौ स्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। सेक्टर-31 पॉलिक्लीनिक में कोविशिल्ड का दूसरा टीका लगवाने वालों के लिए 50 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। इस केंद्र पर स्पूतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज के 100 स्लॉट होंगे। कोविशिल्ड का पहला और दूसरा टीका लगवाने वालों के लिए 41 केंद्रों पर कुल 11 हजार स्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. एमपी सिंह के अनुसार पूर्व रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें