-दीक्षा पर उपलब्ध विभिन्न कोर्सेज, संचालन की प्रक्रिया, और कक्षा शिक्षण में उपयोग के तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी
-डिजिटल कंटेंट के उपयोग से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता में बढ़ोतरी पर चर्चा होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-4/8 मरला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दीक्षा कोर्सेज को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में जिले के 8 ब्लॉकों के दीक्षा कोऑर्डिनेटर्स, एबीआरसी और बीआरपी शामिल होंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों और शिक्षकों को दीक्षा प्लेटफॉर्म के बेहतर और प्रभावी उपयोग के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को दीक्षा पर उपलब्ध विभिन्न कोर्सेज, संचालन की प्रक्रिया, और कक्षा शिक्षण में उपयोग के तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही डिजिटल कंटेंट के उपयोग से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता में बढ़ोतरी पर चर्चा होगी। प्रशिक्षण में विशेष रूप से कोर्सेज के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया जाएगा, ताकि संबंधित अधिकारी और शिक्षक आसानी से प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण कर सकें और अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। इसके अलावा दीक्षा ऐप और पोर्टल के विभिन्न फीचर्स, जैसे ई-कंटेंट एक्सेस, असाइनमेंट और प्रगति ट्रैकिंग के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।