फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर में बीएलओ का करें सहयोग : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने जिले के नागरिकों से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का पूरा सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धीकरण की यह प्रक्रिया लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कुछ बूथ क्षेत्रों में नागरिकों के अपेक्षित सहयोग के अभाव में गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन धीमी गति से हो रहा है। डीसी ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में सही और अद्यतन नाम होना उसका अधिकार और जिम्मेदारी दोनों है। यदि गणना प्रपत्र समय पर जमा नहीं होता या आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं, तो मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें