मानेसर। गुरुग्राम पुलिस द्वारा नशामुक्त समाज और महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को मानेसर क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस आयुक्त सिबाश कबीराज और डीसीपी मानेसर परबीना के दिशा-निर्देशों पर महिला थाना मानेसर की प्रभारी निरीक्षक पूनम कुमारी के नेतृत्व में यह अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत पुलिस टीम ने आईएमटी मानेसर स्थित लेबर चौक और सेक्टर-90 की झुग्गी बस्ती में पहुंचकर लोगों को विभिन्न सामाजिक और सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक किया। कार्यक्रम में करीब 250 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान महिला थाना मानेसर की टीम, दुर्गा शक्ति पीसीआर-6 स्टाफ और वीडियो वैन भी मौजूद रही। कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई और आपातकालीन सहायता के लिए डायल-112, ट्रिप मॉनिटरिंग और महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। संवाद