मानेसर। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सेक्टर-1 स्थित एम2 एक्सप्रेस ग्रीन्स सोसाइटी में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पेड़ लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक करना था। पौधरोपण के दौरान नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया और हरियाली बढ़ाने में अपना योगदान दिया। आयोजकों ने पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों का धन्यवाद किया। संवाद