गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम और वन स्टेज एनजीओ ने मिलकर एक जन-जागरूकता पहल की। इसका उद्देश्य स्वच्छ और प्लास्टिक-मुक्त गुरुग्राम बनाना व बेहतर कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देना है। इस पहल में खेलों से नागरिकों को स्वच्छता और प्लास्टिक के उपयोग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। एमसीजी कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि स्वच्छ और प्लास्टिक-मुक्त गुरुग्राम के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि रोचक गतिविधियों से स्वच्छता का संदेश अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचता है। ब्यूरो