नूंह। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बृहस्पतिवार को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि जिले के सभी क्षेत्रों के एसडीएम अपने स्तर पर बाढ़ बचाव प्रबंधन की समीक्षा करें। शहर की मुख्य सड़कों पर पानी न ठहरे इसके लिए पहले से ही व्यवस्था बनाई जाए। जिले में बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए 15 मई तक कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए ताकि आमजन ऐसी स्थिति में प्रशासन के साथ संपर्क कर सके। इस बार जिला प्रशासन का प्रयास है कि जलभराव के कारण फसलें प्रभावित न हो। संवाद