फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दौलताबाद खेल स्टेडियम में पावर लिफ्टिंग हॉल का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दौलताबाद स्थित खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है। यहां पावर लिफ्टिंग के लिए एक नया और आधुनिक हॉल तैयार किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। लंबे समय बाद स्टेडियम में खेल सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। नए हॉल के निर्माण के साथ-साथ स्टेडियम में ऑफिस स्पेस और अन्य खेलों के लिए आधुनिक उपकरण भी स्थापित किए गए हैं। अब खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए निजी खेल अकादमियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्थानीय खिलाड़ियों का कहना है कि संसाधनों की कमी के कारण अब तक उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। नए हॉल और आधुनिक उपकरण मिलने से उनकी तैयारी मजबूत होगी, जिससे जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। हरियाणा स्टेट स्पेशल ओलंपिक के एरिया डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हाल ही में मंत्री राव नरबीर की ओर से स्टेडियम सुधार के लिए राशि जारी की गई थी। इसी राशि से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लंबे समय से चली आ रही खिलाड़ियों की मांग के अनुरूप हॉल और संसाधनों का बेहतर विस्तार हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें