फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 5 नवंबर से निर्माण-तोड़फोड़ बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण नगर निगम मानेसर क्षेत्र में ग्रेप-2 के नियम लागू कर दिए गए हैं। इसके तहत 5 नवंबर से अगले आदेश तक सभी निर्माण और तोड़फोड़ के काम पूरी तरह बंद रहेंगे। नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने निर्माण स्थलों पर धूल रोकने के लिए तत्काल इंतजाम करने को कहा। निर्माण सामग्री जैसे ईंट, बजरी और रेत को ढककर रखना अनिवार्य होगा। साथ ही, निर्माण स्थलों पर नियमित पानी का छिड़काव और एंटी स्मॉग गन का उपयोग भी जरूरी है। आयुक्त ने आम लोगों, बिल्डरों, आरडब्ल्यूए और औद्योगिक इकाइयों से प्रदूषण रोकने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और चालान किए जाएंगे। नगर निगम की टीमें लगातार क्षेत्र में जांच कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें