पटौदी। राजकीय महाविद्यालय जाटौली मंडी में संविधान दिवस मनाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण फौगाट, कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. छत्रपाल सिंह एवं उपस्थित प्राध्यापकों ने भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का प्रतीक है। उनके अनुसार प्रत्येक नागरिक को न्याय,स्वतंत्रता,समानता एवं बंधुता के मूल्यों से जोड़ता है। इस मौके पर डॉ. आशुतोष, डॉ.जयसिंह, डॉ.रीना, डॉ.सुदेश, डॉ.सचिन, अनूप सहित महाविद्यालय का स्टॉफ मौजूद रहा। संवाद