फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 की 10 सीटें जीतेगी कांग्रेस : कैप्टन अजय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि सरकार अल्पमत में आ चुकी है। जिस तरह से पार्टी मुख्यमंत्री बदल रही है तो कभी मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर पा रही है, ऐसी सरकार अपना विश्वास खो चुकी है। इसलिए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए। कैप्टन अजय सिंह यादव शनिवार को अपने गुरुग्राम स्थित कार्यालय पर लोगों से मुलाकात कर रहे थे। सरकार से जनता ही नहीं निर्दलीय विधायक, भाजपा विधायक और भाजपा नेता भी नाराज हैं। पिछले 10 साल भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही। 25 मई को हरियाणा में होने वाले लोकसभा चुनाव में 10 की 10 सीटें कांग्रेस पार्टी जीतेगी। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा भाजपा ने चंदे के रूप में देश भर में जमकर वसूली की है। पाकिस्तान तक की कंपनियों से भाजपा ने चंदा लिया है, जिससे पता चलता है कि भाजपा देशभक्ति का झूठा दिखावा करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें