गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की बिजली के निजीकरण की योजना का कांग्रेस ने विरोध किया है। कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर ने इसे जनविरोधी बताते हुए कहा कि बिजली का निजीकरण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। आम जनता के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस मजबूती से जनता के साथ खड़ी है। यदि सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। पंकज डावर ने कहा कि गुरुग्राम और नूंह क्षेत्र में बिजली व्यवस्था के निजीकरण की योजना से आम लोगों के हित प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर चुकी है। बिजली निगमों की स्थिति में सुधार हो रहा है, तो निजीकरण की जरूरत क्यों पड़ रही है। ब्यूरो