संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। कांग्रेस के तत्वाधान में नगरपरिषद पटौदी स्थित पार्थ पैलेस में संविधान संवाद का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध व कांग्रेस अनुसूचित विभाग एवं मिशन जय भीम के राजेन्द्र पाल गौतम ने शिरकत की। इस अवसर पर बौद्ध ने कहा कि बाबा भीम राव अम्बेडकर ने जो संविधान बनाया था उसे भाजपा सरकार खत्म कर रही है। राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार सरकारी स्कूलों की ओर ध्यान कम देने के साथ ही प्राइवेट स्कूलों को बढ़ावा दे रही है। इस मौके पर कार्यक्रम की संयोजिका कांग्रेस नेत्री मुकेश चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता सुखबीर तंवर, पवन चौधरी, सुनीता वर्मा, पार्षद मनोज, जयनारायण आदि मौजूद रहे।