गुरुग्राम। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर ने गुरुग्राम को स्वच्छता रैकिंग में मिले स्थान पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि शायद ऐसा इतिहास में पहली बार हो रहा है कि शहर में गंदगी, अस्वच्छता बढ़ रही है और सरकारी आंकड़ों में उसे बेहतर माना जा रहा है। उसे स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छे नंबर दिए जा रहे हैं। यह अपने आप में रिसर्च का विषय है। उन्होंने ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023-24 में गुरुग्राम को 140वां स्थान मिला था।