गुरुग्राम। गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी-वेस्ट करण गोयल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें आईपीएस पद पर पदोन्नति होने पर बधाई दी। जीआईए के अध्यक्ष सुमित राव द्वारा विभिन्न औद्योगिक एवं सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। जीआईए के अध्यक्ष सुमित राव ने कहा कि शहर के अधिकतर बाजारों में जेब कतरों और चेन झपटने की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं। निवर्तमान अध्यक्ष जेएन मंगला ने क्षेत्र में रात्रिकालीन महिलाओं व अन्य नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने, कमला नेहरु पार्क में दो सुरक्षा कर्मी तैनात करने समेत कई मांग कीं। डीसीपी वेस्ट करण गोयल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उठाए गए मुद्दों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई शीघ्र ही की जाएगी। संवाद