फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छह दिवसीय आर्य सम्मेलन का समापन

विज्ञापन
आर्य समाज का छह दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम हुआ संपन्न। वि
विज्ञापन
गुरुग्राम। आर्य समाज राम नगर द्वारा आयोजित छह दिवसीय वेद प्रचार आपके द्वार एवं आर्य सम्मेलन का समापन रविवार को हुआ। यह कार्यक्रम 15 नवंबर को शुरू हुआ था। इसमें आचार्य अनुज शास्त्री सहित अन्य विद्वानों ने वेदों का संदेश दिया। समापन पर ऋषि लंगर का आयोजन भी हुआ। समापन समारोह में आचार्य अनुज शास्त्री वैदिक विद्वान (देहरादून), डॉ. महेश विद्यालंकार वैदिक विद्वान, पं. योगेश दत्त आर्य प्रसिद्ध भजनोपदेशक और युवा भजनोपदेशक अजय आर्य ने यज्ञ, भजन व प्रवचन के माध्यम से वेदों के संदेश को लोगों तक पहुंचाया। वक्ताओं ने कहा कि सत्संग वही होता है, जहां सत्य की चर्चा होती है। इंसान को शुभ कर्म करने चाहिए। अच्छे कर्म करने से सुख और बुरे कर्म करने से दुख मिलता है। संवाद

आर्य समाज का छह दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम हुआ संपन्न। वि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें