गुरुग्राम। छात्रों को एआई और रोबोटिक्स का ज्ञान देने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर नियुक्त कर शिक्षकों को ऑनलाइन कोर्स कराया जा रहा है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से कार्य का मॉड्यूल तैयार किया गया है। नए सत्र से दोनों विषयों को पढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए स्कूलों में लैब समेत अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को प्रारंभिक स्तर से ही भविष्य की तकनीक से जोड़ना और उन्हें रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान करना है। संवाद