फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एसपीआर पर तारकोल का काम पूरा होने से सफर होगा आसान

विज्ञापन
एसपीआर रोड़ बनने के बाद वाहन चालाक को मिली राहत। संवाद
विज्ञापन
गुरुग्राम। सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर वाहन चालकों का सफर अब आसान होगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सड़क को बेहतर बनाने के लिए तारकोल बिछा रहा है। घाटा से फरीदाबाद मोड़ तक यह कार्य पूरा कर लिया गया है। वाटिका चौक से घाटा मोड़ की ओर जाने वाली सड़क की एक लेन पर काम जारी है। जीएमडीए की टीमें शेष कार्य को जल्द पूरा करने में जुटी हैं। एसपीआर शहर की प्रमुख सड़क है, जिसपर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। यह मार्ग फरीदाबाद से गुरुग्राम होते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे को जोड़ता है। भविष्य में इस मार्ग को एलिवेटेड करने की योजना है, पर इसमें समय लगेगा। जीएमडीए प्रवक्ता नेहा शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद से घाटा तक सड़क बेहतर हो गई है। घाटा मोड़ से वाटिका चौक तक दोनों ओर एक-एक लेन बनाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें