नूंह। प्रदेश सरकार शिकायतों के समाधान के लिए समाधान शिविरों का आयोजन कर रही है। एसडीएम नूंह अंकिता पंवार ने बृहस्पतिवार को समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का यथासंभव मौके पर समाधान करना ही इन शिविरों का उद्देश्य है। एसडीएम ने बताया कि आयोजित समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, जलभराव, बिजली, पीने के पानी, बुढ़ापा पेंशन, राजस्व विभाग अन्य विभाग से संबंधित कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुईं। इन सभी शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। संवाद