गुरुग्राम। रामपुरा फ्लाईओवर के नीचे बने बस स्टॉप सेंटर पर सिटी बस न रुकने को लेकर जीएमडीए और जीएमसीबीएल में शिकायत की गई है। बस स्टॉप सेंटर से करीब 200 मीटर पहले ही बस को रोक दिया जाता है। ऐसे में बस से उतरने वाले यात्रियों को काफी चलना पड़ता लेकिन जो यात्री बस के इंतजार में खड़े होते हैं उन्हें बस ही नहीं मिल पाती है। मानेसर से काफी संख्या में यात्री गुरुग्राम आना-जाना करते हैं। भीड़भाड़ से बचने के लिए चालक बस को फ्लाईओवर के नीचसे न ले जाकर ऊपर से ही ले जाते हैं। इससे राजस्व को भी नुकसान पहुंच रहा है। जीएमडीए के अतिरिक्त सीईओ विश्वजीत चौधरी ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। सभी चालकों और परिचालकों को निर्देश दिया गया है कि तय बस स्टॉप सेंटर पर ही बसों को रोकें। संवाद