फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे सड़क हादसा : मृतकों के परिजनों को दिया जाएगा 5-5 लाख रुपये का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री राहत कोष से की जाएगी आर्थिक मदद
विज्ञापन

नूंह। दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर 26 अप्रैल को सड़क दुघर्टना में जान गंवाने वाली छह महिलाओं सहित सात मृतकों के परिजनों को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ितों के परिजनों के बैंक खातों में पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। जिला प्रशासन एनएचएआई से लगातार संपर्क में है और एनएचएआई की ओर से भी पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए कहा गया है। बता दें कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 26 अप्रैल को प्रात: दस बजे के लगभग दिल्ली की ओर से तेज गति से आ रही एक पिकअप ने 11 कर्मचारियों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में खेड़ीकलां गांव की छह महिलाओं रेशम, पिस्ता, जयदेवी, रचना, प्रेमबती, सतनबती एवं झिमरावट के आस मोहम्मद की मौत हो गई थी। पुलिस ने पिकअप के चालक के विरुद्ध मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें