फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बीएमडब्ल्यू की टक्कर से ऑटो में सवार कंपनी कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सहकर्मी और ऑटो चालक घायल, आरोपी फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर 17/18 थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू की टक्कर से ऑटो में सवार कंपनी कर्मी की मौत हो गई। वहीं, कंपनी कर्मी के साथ बैठी महिला सहकर्मी व ऑटो चालक घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और कार्रवाई शुरु कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रामपुर, यूपी निवासी सुखदेव सिंह बाजवा ने बताया कि उसका छोटा भाई गुरुसेवक गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता था और डीएलएफ फेज-3 में रहता था। वह बीती रात करीब 12 बजे कंपनी की सहकर्मी नीतू कुमारी के साथ एक ऑटो में सवार होकर दिल्ली जा रहा था। एयरटेल बिल्डिंग के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार गुरुसेवक, नीतू और ड्राइवर को गंभीर चोटें आई। पुलिस ने सभी को नारायणा अस्पताल पहुंचाया। जहां से गुरुसेवक व नीतू कुमारी को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने गुरुसेवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फरार बीएमडब्ल्यू चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें