फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पानी नहीं होने से फैक्टरियों के भरोसे कंपनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में पिछले तीन महीने से पानी की आपूर्ति अनियमित है। कई बार पानी आता है है, तो कई-कई दिन तक आपूर्ति बंद रहती है। इस कारण कारखाना संचालकों को निजी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। रोजाना के इस खर्च से उद्योगों की लागत बढ़ रही है और उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है। उद्योगपतियों का कहना है कि कारखानों में काम के लिए पानी आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को समस्या बताई है, पर कोई स्थायी सुधार नहीं हुआ। आईएमटी मानेसर एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है, जहां हजारों कारखाने और कर्मचारी हैं। उद्योग संचालक मनोज, वीके मिश्रा और अनुराग सहित अन्य ने एचएसआईआईडीसी से जल्द जांच और नियमित पानी की आपूर्ति की मांग की है। उनका कहना है कि समाधान न होने पर उद्योगों पर आर्थिक बोझ और बढ़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें