फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना में जाम से राहगीर और दुकानदार परेशान

विज्ञापन
सोहना के बाजार में लगा  जाम। निवासी
विज्ञापन
सोहना। कस्बे में जाम की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। सुबह से देर रात तक सभी सड़कों पर जाम लगा रहता है, जिससे नागरिकों और दुकानदारों को भारी परेशानी हो रही है। अस्पताल मार्ग, बस स्टैंड मार्ग, लेबर चौक, मोती प्लाजा और अंबेडकर चौक जैसे क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित हैं। सर्राफा यूनियन के पूर्व प्रधान अशोक वर्मा ने कहा कि व्यापार चौपट हो गया है। व्यापारी अनुज गुप्ता के अनुसार, जाम से आए दिन झगड़े होते हैं, जिससे परेशानी होती है। अवैध पार्किंग और पार्किंग सुविधा का अभाव जाम का मुख्य कारण है। समाजसेवी अमित गर्ग ने परिषद से पार्किंग व्यवस्था बनाने का आग्रह किया। फव्वारा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि सभी मार्गों को एकतरफा किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि त्योहारी सीजन के कारण वाहनों की संख्या बढ़ी है, जिसका जल्द समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें