फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कमेटी को मिली वार्ड-32 में सफाई की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। नगर निगम द्वारा बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी वार्ड कमेटियों व आरडब्ल्यूए को सौंपी जा रही है। इसी कड़ी में वार्ड-32 की जिम्मेदारी वहां की वार्ड कमेटी को सौंपी गई है।

जोन-3 की संयुक्त आयुक्त सुमन भांखड़ ने शनिवार को सेक्टर-45 स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड-32 के लिए मैनपावर व मशीनरी वार्ड कमेटी को सौंपी। वार्ड कमेटी सफाई कर्मचारियों व मशीनरी की निगरानी करेगी तथा सफाई एजेंसी के बिलों की अदायगी वार्ड कमेटी की संतोषजनक रिपोर्ट आने पर ही की जाएगी। इस मौके पर निवर्तमान निगम पार्षद आरती यादव, भाजपा नेता अनिल यादव, आरडब्ल्यूए प्रधान बीएस यादव, वार्ड कमेटी सदस्य विनीता खोसला, कनिष्ठ अभियंता संदीप हुड्डा आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :
संयुक्त आयुक्त सुमन भांखड ने सेक्टर-45 में नागरिकों के साथ मिलकर पौध रोपण किया। संयुक्त आयुक्त-1 प्रदीप कुमार ने भी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन के साथ मिलकर सेक्टर-37 क्षेत्र में पौधारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने एसोसिएशन के सदस्यों के साथ समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया। संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें