फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बढ़े हुए कलेक्टर रेट को लेकर संघर्ष करेंगे कॉलोनी वासी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। चुनावी वर्ष में कलेक्टर रेट का विकास शुल्क के साथ जोड़ बढ़ा दिया जाना लोगों को चुभ रहा है। लोग इसका जोरदार विरोध करने की तैयारी में हैं। पिछले दिनों हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नियमित हुई कॉलोनियों में विकास शुल्क को कलेक्टर रेट का पांच प्रतिशत कर दिया है। इस संबंध में नगर निगम के वार्ड पांच के आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों की बैठक न्यू पालम विहार के आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के नेतृत्व में की गई। न्यू पालम विहार आरडब्ल्यूए की अध्यक्ष किरण कांडपाल ने बताया कि नया शुल्क शहर के आम आदमी पर एक बड़ा बोझ है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में भी एक ऐसा ही फैसला लिया गया था, जिसे बाद में सरकार ने वापस ले लिया। सभी ने मिलकर निर्णय लिया है कि रविवार को वार्ड वासियों की एक आम सभा बुलाई जाएगी, इसमें शुल्क को कम करने के लिए आंदोलन चलाने पर आम सहमति ली जाएगी। एक ज्ञापन जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगा। वर्ष 2018 में विकास शुल्क 180 रुपये प्रति गज भरा गया था। अभी बढ़ी हुई दर देखे तो न्यू पालम विहार का सर्किल रेट 40,000 रुपये है। किसी सौ गज के घर वाले को पांच प्रतिशत विकास शुल्क के हिसाब से बढ़ी हुई दर में दो लाख रुपये देने होंगे। यह एक मध्यम वर्गीय परिवार पर बड़ा बोझ है। लोगों ने कहा कि अब हमें जमीन बेचकर यह शुल्क चुकाना पड़ सकता है। पहले ही नक्शा पास कराने से लेकर अन्य कई कार्यों में अच्छे खासे पैसे खर्च होते हैं। इसको लेकर लोगों ने आपत्ति दर्ज करवाने का भी एक अभियान चलाया जाएगा। न्यू पालम विहार के आरडब्ल्यूए महासचिव राम अवतार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें