फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नए कोर्स शुरू करने के लिए कॉलेज इस माह कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी व सहायता प्राप्त कॉलेजों को आवेदन करने के लिए दिशा निर्देश जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नए कोर्स और विषय के लिए निजी व सहायता प्राप्त कॉलेज इस माह आवेदन करेंगे। अगले दो सप्ताह में यह प्रक्रिया पूरी होगी। इसके लिए निदेशालय ने कॉलेजों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। आवेदन करने वाले निजी कॉलेज ही अगले सत्र में नए विषय और कोर्स शुरू कर सकेंगे।
नए सत्र में छात्रों को नए कोर्स व विषय का लाभ देने के लिए कॉलेज तैयारियों में जुटे है। इसके लिए विभिन्न कॉलेज अपने स्तर पर विश्लेषण करने के बाद कोर्स की जरूरत व विषय विशेष की जानकारी के साथ आवेदन करेंगे। कोर्स की जरूरत व विषय संयोग बनाकर निदेशालय आवेदन पत्र ऑनलाइन ही भेजना होगा। आगामी शैक्षणिक सत्र से छात्र नई शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत इसका लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, निदेशालय से कोर्स की मंजूरी के बाद संबद्ध कॉलेज को विश्वविद्यालय में भी आवेदन करना होगा। प्रस्ताव स्वीकार होने के बाद ही कॉलेज नए सत्र से छात्रों को दाखिला लाभ दे सकेंगे। सिद्धरावली कॉलेज की प्राचार्या महाश्वेता ने बताया कि राजकीय कॉलेजों को फिलहाल आवेदन नहीं करने हैं। नए सत्र में कोर्स शुरू करने के लिए फिलहाल निजी कॉलेजों को निर्देश जारी किए गए हैं। इससे एनईपी के अनुसार समय से बदलाव लागू करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें