फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गलत दाखिला करने पर आर्थिक नुकसान की भरपाई करेंगे कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड-एमएड दाखिले के लिए गुरुग्राम विवि ने जारी किए नए नियम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। इस सत्र में शुरू हुए बीएड एमएड दाखिलों के लिए जिला कॉलेजों पर नए नियम लागू होंगे। कॉलेज में किसी भी स्तर पर गलत तरह से किए गए दाखिलों को गुरुग्राम विश्वविद्यालय (विवि) स्तर पर नियमित नहीं करेगा। ऐसे मामलों पर कानूनी केस का खर्च भी कॉलेज को ही वहन करना होगा। गुरुग्राम विश्वविद्यालय (विवि) से संबद्ध जिले के 32 कॉलेजों में यह नियम लागू होगा।
नए दाखिला नियमों के तहत विवि और कॉलेज के बीच वार्ता समन्वय (कम्युनिकेशन गैप) कम करने के लिए ई-मेल का इस्तेमाल करना होगा। कॉलेजों को अपने स्तर पर डाक के बजाय ई-मेल पर ध्यान लगाना होगा। इससे कम समय में संदेश समन्वय बनाए रखने में मदद मिलेगी। साथ ही किसी भी नए नियम बदलाव की जानकारी के लिए हर दिन विवि वेबसाइट चेक करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि के कुलपति प्रो. दिनेश ने बताया कि समन्वय के लिए आधुनिक तकनीक का सही इस्तेमाल जरूरी है। ऐसे में कॉलेजों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह नई तकनीक के साथ विवि से जुड़े रहें। इसके लिए ई-मेल, वेबसाइट को संदेश भेजने या प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें