फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कलेक्टर रेट 2026-27 के प्रस्ताव सार्वजनिक, 30 मार्च तक मांगे सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्टर रेट 2026-27 के प्रस्ताव सार्वजनिक, 30 मार्च तक मांगे सुझाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर रेट वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित दरों को सार्वजनिक कर दिया गया है। जिला राजस्व अधिकारी विजय यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार यह दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू की जानी हैं। उपायुक्त अजय कुमार के दिशा निर्देश पर तहसीलों व उप-तहसीलों से प्राप्त सिस्टम जनरेटेड प्रेडिक्टिव प्रस्तावों को जिला की आधिकारिक वेबसाइट gurugram.gov.in पर अपलोड किया गया है, ताकि आमजन इन्हें देख सकें और अपनी आपत्तियां व सुझाव दे सकें। नागरिक 30 मार्च तक शाम 4:30 बजे तक अपने सुझाव संबंधित तहसील कार्यालय अथवा कमरा नंबर 212 एचआरए शाखा, द्वितीय तल, डीसी कार्यालय गुरुग्राम या ईमेल drogrghry.nic.in के माध्यम से भेज सकते हैं।


.............समाप्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें