गुरुग्राम। शहर में मौसम ने करवट ले ली है। दिनभर हल्की हवा चलने से लोगों को ठंड महसूस होने लगी है। वहीं रात के समय तापमान में गिरावट देखी जा रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में अधिकतम तापमान घटकर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। संवाद