17 करोड़ की परियोजना का करेंगे वर्चुअल शिलान्यास
तावडू। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगामी सात मार्च बृहस्पतिवार को नूंह के तावडू उपमंडल में लघु सचिवालय की सौगात देने जा रहे हैं। यह जानकारी सोहना तावडू विधानसभा क्षेत्र से स्थानीय विधायक संजय सिंह के माध्यम से दी गई है। मुख्यमंत्री सात मार्च को प्रातः 11 बजे चंडीगढ़ से वर्चुअली लघु सचिवालय का शिलान्यास करेंगे। इसमें 13 करोड़ 50 लाख की लागत से प्रशासनिक कार्यालयों का निर्माण होगा। साथ ही तीन करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से अधिकारियों के रिहायशी परिसर का निर्माण किया जाएगा। भवन तीन मंजिला होगा इसके लिए गांव गुढ़ा राजस्व क्षेत्र की साढ़े छह एकड़ भूमि पहले ही चिन्हित की जा चुकी है।